Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सोलन, 21 मार्च ( हि. स.) । जिले के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में निजी कम्पनी में कार्यरत कर्मी की मशीन में आने से दर्दनाक मौत हो गई । बरोटीवाला पुलिस थाना में सह कर्मी मनोरथ कुमार निवासी नुमवापुर थाना तम्बूर जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश के बयान पर मामला दर्ज हुआ है ।
शिकायकर्ता ने बताया कि मंगलवार देर रात निजी कम्पनी में रात की शिफ्ट में ब्रोक पल्पर मशीन में तीन कर्मचारी काम कर रहे थे । जिसमें से महेश नाम का कर्मी मशीन में कटिंग वेस्ट कागज डालने का काम करता था । मनोरथ ने कम्पनी के वर्कर महेश को ब्रोक पल्पर मशीन के पास उपस्थित नहीं पाया । साथ ही कागज का वेस्ट भी मशीन के अंदर नहीं जा रहा था ।
यह सब देख मनोरथ कुमार ने ब्रोक पल्पर को वापिस पीछे किया तो देखा कि महेश इस मशीन की चपेट में आ चुका है जिससे महेश की मुत्यु हो गई है।
पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने कहा कि पुलिस थाना बरोटीवाला में अभियोग संख्या 33/24 336,304ए आई पी सी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है ।
हिन्दुस्थान समाचार / संदीप
/सुनील