[ad_1]

हरिद्वार, 29 जनवरी (हि.स.)। एसएमजेएन कॉलेज में आज परीक्षा के तनाव से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लाइव छात्र-छात्राओं के सम्मुख प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के तनाव से बचने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किये। प्रधानमंत्री ने बच्चों को सुझाव दिया कि हमारा लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए।
विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की परीक्षा की तरह ही लेना चाहिए न कि जीवन की परीक्षा की तरह। उन्होंने बच्चों को अहम सुझाव दिया कि लक्ष्य हमारी पहुंच में हो। हमें अपना मूल्यांकन स्वयं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के पीछे भागना नहीं होना चाहिए अपितु कुछ ज्ञान अर्जित करना होना चाहिए। संगीत में वह सामर्थ्य है कि वह सभी प्रकार के तनाव को दूर सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मुख्य कार्य छात्रों के भविष्य को संवारना है और उनको अपने कार्य को केवल व्यावसायिक नजरिये से न देखकर छात्र-छात्राओं से एक आत्मीय सम्बन्ध स्थापित करने के रूप में देखना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों से भी बातचीत की।
प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये सुझावों को अमल में लाकर अवश्य ही कामयाबी प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के अनेक छात्र-छात्राओं ने मा. प्रधानमंत्री के परीक्षा में तनाव से मुक्ति के सम्बन्ध में सुझावों का लाभ उठाया।
इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, विनय थपलियाल, डॉ. शिव कुमार चौहान, वैभव बत्रा, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मनोचा, श्रीमती आस्था आनन्द, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. लता शर्मा, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, डॉ. पदमावती तनेजा, डॉ. विजय शर्मा, विनीत सक्सेना, डॉ. पुनीता शर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज