Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


भागलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। बिहार सरकार जिला बाल संरक्षण इकाई भागलपुर के समाज कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को जागरूकता रथ निकाला गया।
यह जागरूकता रथ सभी गांव, कस्बा में जाकर बाल संरक्षण के तहत होने वाले कार्यों के बारे में और सामाजिक कल्याण विभाग के तहत होने वाले कार्य के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। जागरूकता रथ का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य लोगों को योजनाओं के बारे में छोटी से छोटी बातें बताना। आज भी कई लोग सरकार की कई योजनाओं के बारे में नहीं जानते। जिसमें परवरिश योजना, सहायता योजना, कन्या विवाह योजना आदि हैं। इस जागरूकता रथ के माध्यम से लोग सरकार की योजनाओं को जानेंगे, तभी उसका लाभ उठा पाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय