Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]






-एसएसपी हेमराज मीणा के आदेश पर सीओ बिलारी करेंगे जांच
मुरादाबाद, 13 मार्च (हि.स.)। जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र निवासी युवक ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जिले के थाना भगतपुर क्षेत्र के एक युवक ने उसकी कनाडा में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। मामले में एसएसपी हेमराज मीणा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
कुंदरकी क्षेत्र निवासी मुदस्सिर ने एसएसपी को बताया कि छह माह पूर्व थाना भगतपुर क्षेत्र के युवक से उसकी मुलाकात हुई। उसने उससे अपनी नौकरी लगवाने के लिए कहा था। कुछ समय बाद आरोपित युवक ने उससे कहा कि वह कनाडा में उसे इलेक्ट्रीशियन की नौकरी दिला देगा, जहां वेतन के रूप में 35 से 40 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके बाद पीड़ित ने उसे डेढ़ लाख रुपये दिए। तीन माह का समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पैसे की डिमांड की। इस पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली है।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/आकाश