Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दक्षिण दिनाजपुर, 06 जनवरी (हि.स.)। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 137वीं बटालियन (बीएसएफ) के मुख्यालय पतिराम के सतर्क सीमा जवानों ने एक भारतीय तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर का नाम सोनारुद्दीन मियां (28) है। बीएसएफ ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वैन (डब्ल्यूबी 61-ए 4304 ) के साथ सोनारुद्दीन को उस समय पकड़ा गया जब वह बांग्लादेश में तस्करी के इरादे से मवेशियों को गंगारामपुर से 14 माइल क्षेत्र में ले जा रहा था। तलाशी के दौरान पिकअप वैन से दो मवेशी बरामद हुआ। जब मवेशियों को ले जाने के संबंध में कोई प्रमाणिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तो बीएसएफ की टीम ने सोनारुद्दीन को तस्करी के आरोप में पकड़ लिया। पकड़े गए सोनारुद्दीन को मवेशी सहित आगे की कार्रवाई के लिए पतिराम थाने को सौंप दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा
[ad_2]
Source link