[ad_1]

भोपाल, 22 फ़रवरी (हि.स.)। रेलवे द्वारा शुक्रवार को सूखी सेवनिया स्टेशन पर रेल दुर्घटना राहत कार्यों का एनडीआरएफ के साथ सजीव संयुक्त अभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में मण्डल के रेल अधिकारी, डॉक्टर्स, रेल इंजीनियर्स, सुपरवाइजर्स एवं सम्बन्धित समस्त कर्मचारी भाग लेंगे।
भोपाल रेल मण्डल द्वारा शुक्रवार को प्रातः11.00 बजे से सूखी सेवनिया स्टेशन पर दुर्घटना राहत कार्यों का सजीव संयुक्त अभ्यास किया जाएगा। जिसमें रेल दुर्घटना जैसी परिस्थिति निर्मित कर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं भोपाल रेल मण्डल की दुर्घटना राहत टीमों द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त रूप से बचाव एवं राहत कार्यों का सजीव अभ्यास किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक भोपाल देवाशीष त्रिपाठी एवं जबलपुर मुख्यालय से प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार उपस्थित रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश