[ad_1]






मुरादाबाद, 05 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद सदर कोतवाली क्षेत्र से 1 मार्च को थाना मझोला क्षेत्र के नया मुरादाबाद निवासी आटो चालक संदिग्ध हालात में गायब होने का मामला प्रकाश में आया। सोमवार को आटो चालक की पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराने को सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर 13 निवासी रामरतन (46 वर्ष) ऑटो चालक है। पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर रात के समय ऑटो चलाते थे। बीते 1 मार्च को रोजाना की तरह रात करीब साढ़े 10 बजे रामरतन घर से आटो लेकर इंपीरियल तिराहे जाने की बात कहकर निकले थे। तब से ऑटो चालक का कोई पता नहीं चला। पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रामरतन के दोनों मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। इस तरह ऑटो चालक के गायब होने से पूरा परिवार परेशान है। सदर कोतवाली एसएचओ उषा मलिक ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत मिली है। पुलिस टीम ऑटो चालक की तलाश कर रही है व उसके मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगवा दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/प्रभात