[ad_1]

उधमपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। चिनैनी पुलिस ने राजमार्ग पर चम्पयाड़ी के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति की जांच के दौरान उससे 6.66 ग्राम हेरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद कर उक्त व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस स्टेशन चिनैनी की पुलिस टीम इंस्पेक्टर एसडी सिंह के नेतृत्व में चम्पयाडी, एनएचडब्ल्यू पर गश्त कर रहे थे, उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति नजीर अहमद उर्फ निज्जू पुत्र मोहम्मद मियां निवासी नरसू, उधमपुर को चेकिंग के लिए रुकने का निर्देश दिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया और उक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर नंबर 10/2024 अंडर सेक्शन 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन चिनैनी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान