[ad_1]





झांसी,30 जनवरी (हि.स.)। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि बीते दिनों शराब के नशे में गांव के एक व्यक्ति से बेटे का झगड़ा हो गया था। परिजन बेटे की मौत को उस विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
ग्राम पंचमपुरा निवासी ऋषभ पटेल पुत्र विनोद पटेल का शव आज गांव में स्थित पहाड़ी पर एक पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में मृतक ऋषभ के पिता विनोद पटेल ने बताया कि गांव में कुछ दिन पहले कुछ लड़कों के साथ उनके बेटे का विवाद हो गया था। विवाद को शांत करा दिया गया था। मृतक के पिता के द्वारा उन्ही लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया गया है जिन लड़कों से उनके बेटे का विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित