Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी ,1 मार्च (हि.स.)। शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एनजेपी थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम सोमनाथ दास है। वह शांतिनगर का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित सोमनाथ दास पेशे से रसोइया है। उसके साथ एक विधवा महिला भी काम करती थी। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। आरोप है कि सोमनाथ दास ने शादी का वादा करके महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। नतीजतन, महिला गर्भवती हो गई। जब महिला ने सोमनाथ पर शादी का दवाब बनाया तो वह मुकर गया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने गुरुवार को एनजेपी थाने में सोमनाथ दास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोमनाथ को देर रात गिरफ्तार कर लिया। एनजेपी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन