Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 18 फरवरी (हि.स.)। एसओजी व थाना जसराना पुलिस टीम ने शनिवार की रात्रि में दो शातिर मादक तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से उडीसा से तस्करी कर लाया जा रहा 80 लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा लोकसभा चुनाव से पूर्व खपाने की योजना थी। पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दोनो को जेल भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि एसओजी प्रभारी अनुज कुमार राणा व थाना प्रभारी जसराना अंजीश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर लाल कैंटर टाटा को मुस्तफाबाद रोड से पकड़ा है। पकड़ी गई गाड़ी में काँच की बोरियों (टूटा हुआ स्क्रैप) में छिपाकर ले जाए जा रहे अवैध गाँजा 170.806 किलोग्राम सहित दो अभियुक्तों सुनील कुमार यादव पुत्र सूरज पाल निवासी ग्राम नगवाई थाना जलेसर जनपद एटा व बसन्त कुमार पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी ग्राम नगवाई थाना जलेसर जनपद एटा को गिरफ्तार किया है।
एएसपी ने बताया कि बरामद हाई क्वालटी अवैध गांजा की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रूपये है। गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस को भ्रमित करने के लिये गाँजे को काँच की बोरियों (टूटा हुआ स्क्रैप) में छिपाकर ले जा रहे थे।गिरफ्तार अभियिक्त गाँजे की खेप को अवैध तस्करी हेतु उडीसा से जनपद एटा ले जा रहे थे। मादक तस्कर सुनील पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में जनपद कासगंज के थाना सोरों से जेल जा चुका है। अभियुक्त उडीसा से कम कीमत 1800 से 2000 रुपए प्रति किलो पर लाकर उच्चस्तरीय कीमत 10 से 15 हजार रूपये प्रति किलोग्राम विक्रय कर युवा पीढी को नशे का आदी कर रहे थे।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/बृजनंदन