[ad_1]
दरंग (असम), 16 मार्च (हि.स.)। ओरांग नेशनल पार्क में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विदेशी पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य से आकर्षित हो रहे हैं। ओरांग नेशनल पार्क और ओरांग टाइगर प्रोजेक्ट, जिसमें एशियाई महाद्वीप में घनत्व के मामले में बाघों की संख्या सबसे अधिक है। इसमें 24 बाघ, 125 गैंडे हैं। इसके अलावा हाथी, हिरण, नीलगाय और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां हैं।
1985 में अभयारण्य और 1999 में एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में मान्यता प्राप्त इस पार्क में दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों के पर्यटकों के अलावा विदेश के विभिन्न हिस्सों के ज्यादा पर्यटक पार्क में पहुंच रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद