[ad_1]

शिमला, 21 जनवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। हैवानों ने गौशाला में बंधी गाय व बछिया के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। गौशाला के मालिक की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गौशाला मालिक ने बालूगंज थाने में इसकी शिकायत करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 19 जनवरी को थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में पेश आई। मालिक के अनुसार गाय व बछिया के रंभाने पर वह गौशाला पहुंचा। फिर उसने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया। उसने जांच के उपरांत गाय व बछिया के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई।
इस मामले में बालूगंज पुलिस ने धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी व अन्य स्रोतों से तथ्य जुटाकर दो प्रवासी व्यक्तियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। ये आरोपित मिस्त्री हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल
/सुनील/सुनील