[ad_1]

मुंबई, 2 फरवरी, (हि. स.)। मध्य रेल छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई-हुबली के बीच अनारक्षित विशेष 4 गाड़ियां चलाएगा। मध्य रेल के पुणे मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है।
गाड़ी संख्या 01171 अनारक्षित विशेष दिनांक 03.02.2024 को सीएसएमटी- मुंबई से 12.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.00 बजे हुबली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01172 अनारक्षित विशेष दिनांक 04.02.2024 को हुबली से 21.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सीएसएमटी- मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दादर, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, जेऊर, कुर्डूवाडी, पंढरपुर, सांगोला, मिरज, बेलगावी, लोंडा और धारवाड़ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में 19 सामान्य द्वितीय श्रेणी (20 एलएचबी कोच) की संरचना की गई है। इसमें 1 सामान सह गार्ड की ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार शामिल है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01173 अनारक्षित विशेष दिनांक 03.02.2024 को सीएसएमटी-मुंबई से 13.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.20 बजे हुबली पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01174 अनारक्षित विशेष दिनांक 04.02.2024 को हुबली से 20.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 13.35 बजे सीएसएमटी-मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दादर, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, जेऊर, कुर्डूवाडी, पंढरपुर, सांगोला, मिरज, बेलगावी, लोंडा और धारवाड़ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में 16 (आईसीएफ कोच) सामान्य द्वितीय श्रेणी की संरचना की गई है। जिसमें 2 सामान सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल है।
उपरोक्त गाड़ियां अनारक्षित रूप से चलेंगी और सुपरफास्ट मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के लिए लागू सामान्य शुल्क के साथ यूटीएस प्रणाली के माध्यम से टिकट बुक किया जा सकता है। समय और हाॅल्ट की विस्तृत जानकारी www.enquiry.Indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार