[ad_1]

मोरीगांव (असम), 17 जनवरी (हि.स.)। पशु तस्करी के आरोपित एक व्यक्ति को बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना राज्य के मोरीगांव जिले के कुमोई गांव की है। व्यक्ति को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान कार्बी आंगलोंग जिले के जीतू दास के रूप में हुई है। खबरों के अनुसार, व्यक्ति ने घने कोहरे के बीच तड़के एक घर से मवेशी चुराने का कथित तौर पर प्रयास किया। इसी बीच घर के लोग जग गये और पड़ोसियों से सहायता मांगी।
उक्त व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन संदिग्ध गाय तस्कर के दो और साथी दो मवेशियों के साथ मौके से भागने में सफल रहे। लोगों ने पशु तस्कर पर बुरी तरह से हमला कर दिया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/ अरविंद