[ad_1]

मुंबई,06 मार्च (हि. स.)। पालघर जिले की तुलिंज पुलिस ने विनायक नगर,नालासोपारा पूर्व के इलाके से 22 वर्षीय रोहन धोंडु गाड़ीवडारी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि,रोहन के पास से 7.70 ग्राम वजन चरस (कीमत-7,700 रुपये) बरामद किया गया है। आरोपी रोहन के खिलाफ तुलिंज पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुटी है।
हिदुस्थान समाचार/योगेंद्र