Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गोलाघाट (असम), 10 मार्च (हि.स.)। गोलाघाट में अवैध लकड़ी के साथ चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार कार्बी आंगलोंग के डलामरा में बोकाखात पुलिस ने नाहरजान ढपलिया में तस्करी की लकड़ी से भरी बोलेरो पिकअप (एएस-05एसी04557) को जब्त किया।
गाड़ी कार्बी आंगलोंग के डलामरा से वेशकीमती लकड़ी लेकर आई थी। लकड़ी तस्करी के मामले में देरगांव नाहरनी के रिंकू अली, आसिक अहमद, सहीदुर रहमान और नेकिबुर रहमान को गिरफ्तार किया गया है।
लकड़ी तस्करों के गिरोह द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अर्टिगा कार (एएस-05वी-3122) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया और थाने लाया गया। बोकाखात पुलिस ने जब्त की गई लकड़ी को बोकाखात में वन अधिकारी के कार्यालय को सौंपने की व्यवस्था की है और वन विभाग की पहल पर गिरफ्तार चार लकड़ी तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हालांकि, बोकाखात पुलिस ने इसपर कोई भी टिप्पणी करने से परहेज किया और गिरफ्तार चारों अवैध लकड़ी तस्करों की तस्वीरें भी मीडिया को एकत्र करने की अनुमति नहीं दी। लोगों का आरोप है कि पुलिस और वन विभाग के संरक्षण में लकड़ी का अवैध कारोबार चल रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद