[ad_1]

पटना, 28 जनवरी (हि.स.)।नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को नौवीं बार शपथ के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि अब इधर उधर जाने का सवाल ही नहीं है। हम भाजपा के साथ पहले भी थे और आज भी हैं। हम विकास को आगे बढ़ाएंगे। हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे।
राजभवन में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बहुत जल्द मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। हम एनडीए के साथ पहले भी थे, बीच में कुछ समय के लिए दूसरे के साथ चले गए थे। अब फिर से वहीं आ गए हैं। अब इधर उधर जाने का सवाल ही नहीं है। मेरे साथ दो डिप्टी सीएम बने हैं और हम सब मिलकर सरकार को अच्छे से चलायेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा