Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बेतिया, 03 फरवरी (हि.स)। ज़िले में कंगली थाने के मसवास गांव में हुई अगलगी में चार घर जलकर राख हो गए। अगलगी में लाखों रुपये की सम्पति जलने का अनुमान लगाया गया है।मसवास गांव में हुई अगलगी में मदत मियां,औरंगजेब मियां,अमीन मियां,सईद मियां के घर समेत घरों रखे सभी समान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन वाहन पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू ली।इस दौरान कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।इस अगलगी में खाद्यान्न,कपड़ा,जेवरात,नगद राशि समेत सभी समान जल गये है।अगलगी की घटना कैसे हुई इससे ग्रामीण अभी भी अनभिज्ञ है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पंसस प्रतिनिधि नन्दकिशोर यादव ने बताया कि अगलगी के सूचना अंचल कार्यालय व कंगली थाने को दी गई है तथा तत्काल पीड़ित परिवारों को खाने-पीने की व्यवस्था हो रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक़ /चंदा