Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पुंछ, 12 जनवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों को ले जा रहे वाहनों के एक काफिले पर शुक्रवार शाम संदिग्ध आतंकियों ने गोलीबारी की और मौके से भाग निकले। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमले में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि आज लगभग 6 बजे पुंछ सेक्टर के कृष्णा घाटी के पास एक जंगल में संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहनों के काफिले पर गोलीबारी की। इस हमले में कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ है। हमले के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि जिन वाहनों पर हमला हुआ, वे सुरक्षाकर्मियों को शिविर में वापस ले जा रहे थे। यह घटना क्षेत्र में आतंकवादियों के मंसूबों को विफल करने के लिए नए साल के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान योजना तैयार करने के लिए उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के बाद हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान/प्रभात
[ad_2]