Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देहरादून, 21 जनवरी (हि.स.)। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को रविवार को पुलिस ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने द मसूरी में पुलिस टीम पर फायर कर जानलेवा हमला किया था, जिसमे एक पुलिस घायल हो गए। अपनी पत्नी को गोली मारकर उसकी हत्या करने के प्रयास में अभियुक्त को तलाश कर रही थी।
पूछताछ में अभियुक्त ने सितम्बर 2023 में सोनीपत, हरियाणा में अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने तथा शव को मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के बीच जंगल में फेकने की पुलिस को जानकारी दी है। अभियुक्त ने बताया कि उस पर 40 से 50 लाख की देनदारी थी। पिता के पैसे देने से इनकार करने पर उनकी सम्पति हथियाने के लिए अपने पिता की हत्या कर दी थी।
पिता की हत्या करने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ सोनीपत से फरार हो गया और पिता के अकाउंट से पैसे निकालकर अपने खर्चों की पूर्ति कर रहा था। हरियाणा में सोनीपत के सिविल लाइन थाने में अभियुक्त के पिता के गायब होने के संबंध में 346 भादवि का अभियोग पंजीकृत है, जिसमें पिछले चार माह से हरियाणा पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी। अभियुक्त द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से मेरठ निवासी एक व्यक्ति से संपर्क कर दो दोनों देसी पिस्टल ख़रीदी। पिता की हत्या करने की जानकारी पत्नी को होने पर अभियुक्त के पकड़े जाने के डर से पत्नी की हत्या की भी साजिश रची थी।
घटना को अंजाम देने के लिए अभियुक्त पत्नी को तपोवन से रायपुर ले आया और पत्नी को गोली मारकर बडासी पुल के नीचे फेंक दिया था। घटना के बाद अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी तान्या को मृत मानकर उसकी बहन काव्या को उसके जिंदा होने का विश्वास दिलाने के लिए तान्या की इंस्टाग्राम आईडी से उसकी बहन काव्या से लगातार चैटिंग करता था। हालांकि उसकी पत्नी बच गई थी लेकिन गंभीर रूप से घायल थी।
पुलिस टीम ने अभियुक्त शिवम के संबंध में लगभग 250 से 300 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। मसूरी में मोबाइल नम्बर की लोकेशन के आधार पर माल रोड स्थित अलग-अलग होटलों में अभियुक्त की तलाश के लिए चेकिंग की गई। इस दौरान साक्षी होम स्टे मसूरी के रजिस्टर में शुभम नाम के व्यक्ति के 15 जनवरी से होटल के कमरे में रुका होना पाया गया। तब पुलिस ने उसे वहां पकड़ने की कोशिश की तो अभियुक्त ने देसी पिस्टल से पुलिस पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिस टीम में मौजूद उ.नि. मिथुन कुमार के पेट में गोली लग गई और अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को अलर्ट करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुठालगेट पर चेकिंग के दौरान मसूरी की ओर से आती एक स्विफ्ट कार (यूके-07-टीडी-1408) दिखी, जो पुलिस पिकेट देखकर रुक गई और वापस मुड़ने लगी। तब पुलिस ने पीछा किया तो अभियुक्त के हुलिए से मिलता एक युवक वाहन से उतर जंगल की ओर भागता दिखा। भागते हुए भी अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की। तब पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर पर गोली लगी और वो गिर गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मैक्स अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। मौके पर पुलिस को अभियुक्त के पास से 02 देसी पिस्टल 32 बोर, 03 कारतूस और 02 खोखे बरामद हुए।
घटना के अनावरण के लिए पुलिस घायल महिला के ससुराल सोनीपत रवाना किया गया था, जहां पुलिस टीम को घायल महिला के ससुर प्रभुदयाल के सितम्बर 2023 में घर से लापता होने तथा इस सम्बंध में थाना सोनीपत हरियाणा में उनकी गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई। उसके बाद से ही उक्त महिला और उसके पति के भी घर से कहीं चले जाने व अपने मोबाइल नम्बर स्विच ऑफ करने की जानकारी भी पुलिस टीम को प्राप्त हुई।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश
/आकाश