Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

महासमुंद /रायपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में सिंघोड़ा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट रेहटीखोल के पास शनिवार को सात किलो से ज्यादा सोना जब्त किया है। बरामद सोने की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्कर दो लग्जरी कार में साढ़े सात किलो से अधिक सोने के बिस्कुट ओडिशा की ओर से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े हो सकते हैं।
एसपी राजेश कुकरेजा ने शनिवार को पत्रकारों को जानकारी दी है कि सिंघोड़ा पुलिस आज अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बरगढ़ ओडिशा की ओर से आ रही एक सफेद कार को रोका गया, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। उनसे पूछताछ चल ही रही थी कि एक और लक्जरी कार को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।सोना ले जा रहे व्यक्ति खड़गपुर कोलकाता हाईवे से पुणे महाराष्ट की ओर जा रहे थे।कार में सवार व्यक्तियों से सोने के बिस्कुट और सोने की पत्ती सहित पांच विभिन्न कंपनी के मोबाइल मिले हैं। तस्करी में इस्तेमाल दो वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
उन्होंने जानकारी दी कि कार में सवार लोगों से कड़ाई से पूछताछ के बाद कार की पिछली सीट के नीचे से चार पैकेट मिले। इसमें एक पैकेट से 20 नग सोने के बिस्कुट (2.482 किलो), दूसरे पैकेट से 19 नग सोने के बिस्कुट (2.411 किलो), तीसरे पैकेट से 11 नग सोने की पत्ती (1.279 किलो) और चौथे पैकेट से 1.279 किलो सोने की पत्ती मिली। सभी का वजन 7.451 किलो निकला। कार सवारों के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने पांच मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया है। जब्त सोना को डीआरआई को सौंप दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा
[ad_2]