[ad_1]

कूचबिहार, 25 जनवरी (हि.स.)। कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मवेशी तस्करी के आरोप में दो तस्करों को पकड़ा है। आरोपितों की पहचान बिपिन अधिकारी (34) और प्रदीप बर्मन (34) के रूप में हुई है। सीमा जवानों ने तस्करों की कार से दो गायें बरामद कीं। बीएसएफ ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, मेखलीगंज की ओर से तीनबीघा कॉरिडोर की ओर आ रही एक संदिग्ध गाड़ी को रुकने के लिए कहा गया तो उसने भागने की कोशिश की। बाद में बीएसएफ जवानों ने वाहन का पीछा कर उसे रोका। वाहन की तलाशी लेने पर दो मवेशी बरामद हुए। इसके बाद कार में बैठे दो लोगों को गौ तस्करी के आरोप में पकड़ लिया गया। आरोपितों को गाय, कार व मोबाइल फोन के साथ कुचलीबाड़ी थाने को सौंप दिया गया। हिदुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा