Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


भागलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। भागलपुर का सोलंकी डिफेंस एकेडमी युवाओं को डिफेंस की तैयारी कराता है। आर्मी, बिहार पुलिस, दरोगा में सोलंकी डिफेंस अकादमी के हर साल सैंकड़ों बच्चे चयनित होते हैं।
इसी कड़ी में फिर एक बार 46 बच्चों का आर्मी जीडी में चयन हुआ है। इसको लेकर पूरे अकादमी में खुशी की लहर थी। सभी चयनित बच्चों का सोलंकी डिफेंस अकादमी के डायरेक्टर रंजीत सिंह ने फूल माला पहनकर एवं मिठाईयां खिलाकर स्वागत किया। वहीं उन्होंने कहा कि डिफेंस की तैयारी में हमारे संस्थान 100 प्रतिशत बच्चों को चयन कराने में अपनी भागीदारी रखती है। हमारे यहां बिहार के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और बंगाल के से भी बच्चे डिफेंस की तैयारी करने यहां पहुंचते हैं। वहीं एक मां ने अपने बेटे को आर्मी जीडी की नौकरी पाने की खुशी में उनके आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने कहा अब मैं बहुत खुश हूं मेरा बेटा अब देश के लिए सेवा करेगा। सोलंकी डिफेंस अकादमी के सम्मान समारोह कार्यक्रम में अकादमी के डायरेक्टर के अलावा दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय