Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जालौन, 16 मार्च (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
ग्राम चक जगदेवपुर निवासी कबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव के बाहर दुकान पर सब्जी लेने गया था। उसकी पत्नी रीता देवी खेत पर लकड़ी लेने गई थी। घर में उनकी बेटी निधि (18) अकेली थी। इसी बीच उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वह जब सब्जी लेकर घर पहुंचा तो देखा कि भीतर से दरवाजा बंद है। इस बीच पत्नी भी आ गई। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा अंदर से ना खुला तो कबीर ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि बेटी का शव रस्सी से लटका हुआ था। परिवारवालों में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विशाल/दीपक/बृजनंदन