[ad_1]

पूर्वी चंपारण,10 मार्च(हि.स.)। जिले के रक्सौल में रेलवे का सामान को चुराते एक चोर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि गश्ती के दौरान रेलवे माल गोदाम के पास तीन लोग बोरा में समान ले जाते दिखे। रोकने के दौरान तीन में से दो समान फेक भागने में कामयाब हो गए वही एक को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रक्सौल से बड़ा परेउवा निवासी नागेंद्र महतो के रूप में हुई है। गिरफ्तार नागेंद्र महतो के प्लास्टिक के बोरे से 5 पीस पेंडोल क्लिप, 3 एमएस वियरिंग प्लेट वही फेके हुए दो अन्य प्लास्टिक के बोरे से 1 फीस प्लेट, 2 एमएस वियरिंग प्लेट, 14 पेंडोल क्लिप बरामद हुआ है। पूछे जाने पर नागेंद्र महतो ने बताया कि समान को किसी सुनसान जगह पर छुपाने ले जा रहे थे। मौका पाकर फेरी वाले को बेच कर पैसा कमाते। तब तक पकड़े गए।
इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि रेलवे एक्ट के तहत पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश