[ad_1]

फिरोजाबाद, 16 फरवरी (हि.स.)। थाना जसराना पुलिस टीम ने शुक्रवार को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष जसराना अंजीश कुमार पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर कूटरचित दस्तावेज तैयार फर्जी बैनामा करने वाले अभियुक्त दिनेश चन्द्र पुत्र दुशासन निवासी ग्राम नगला विजौली थाना जसराना को ग्राम नगला विजौली से गिरफ्तारी किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता राम सिपाही पुत्र स्व. श्रीराम निवासी ग्राम नगला बिजौली थाना जसराना ने गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश चन्द्र सहित चार लोगों के विरूद्ध 26 दिसंबर 2023 को मुकदमा पंजीकृत कराया था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त दिनेश चन्द्र द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन का फर्जी बैनामा किसी ओर के नाम कर दिया था। पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी की तलाश में जुटी थी, वह लगातार पुलिस से बच रहा था आज उसे गिरफ्तार किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/राजेश