[ad_1]
धुबड़ी (असम), 11 मार्च (हि.स.)। धुबड़ी शहर में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा विशाल विरोध सभा का आयोजन किया गया।
विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बंगाईगांव की एक छात्रा के साथ नृशंस बलात्कार और हत्या तथा महिलाओं पर हुए बर्बर अत्याचार के विरोध में आज एक विशाल विरोध रैली निकाली।
आज की विरोध रैली में धुबड़ी के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के साथ-साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार /किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद