[ad_1]

-हत्या के आरोप में पत्नी एवं उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार
नगांव (असम), 04 मार्च (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत कामपुर के लुटुमरी के अमरापुर में बीती रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। संदेह जताया गया है मृत व्यक्ति की पत्नी और उसके बहन के पति ने चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या कर दी है।
मृतक की पहचान अमरापुर के दिगेन स्वर्गियारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों को संदेह है कि दिगेन की हत्या प्रेम जनित कारणों के चलते की गई है। मृतक की पत्नी पर हत्यारोपी केशब दास के साथ अवैध संबंध होने का आरोप है।
सूचना मिलते ही आज सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस बीच, पुलिस ने केशव दास के साथ-साथ दिगेन की पत्नी रंजीता कोंवर स्वर्गियारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद