[ad_1]

होजाई (असम), 28 जनवरी (हि.स.)। होजाई जिलांतर्गत लंका में आज से तीन दिवसीय सदो असम कोच सम्मेलन का 35वां केंद्रीय वार्षिक अधिवेशन आरंभ हुआ। अधिवेशन संयुक्त रूप से सदो असम कोच सम्मेलन, सदो असम कोच छात्र संस्था, सदो असम कोच युवा परिषद और कोच महिला परिषद के सौजन्य से शुरू हुआ।
यह अधिवेशन लंका जिले के काकी दहलापारा लालमाटी में तीन दिनों तक आयोजित किया गया है। होजाई जिला कोच सम्मेलन एवं कोच छात्र संस्था का 35वां वार्षिक सम्मेलन पहले दिन ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ।
सम्मेलन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। क्षेत्र के विभिन्न जातीय समूहों की भागीदारी के साथ शुरू हुए सम्मेलन में कोच समुदाय के विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद