[ad_1]

कामरूप, 26 जनवरी (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 35 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। रंगिया के सारथी शांति निवास और हाईवे चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन की पहल पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
आज सुबह 7.30 बजे गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाईवे चौक पर एक समारोह का भी आयोजन किया गया। रंगिया हाईवे पर 35 फीट लंबा झंडा आकर्षण का केंद्र बन गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद