Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 22 फरवरी (हि.स.)। कांगड़ा जिला के सभी न्यायलयों में नौ मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा अजय मेहता ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौतों के आधार पर किया जायेगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाउंस मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में क्लेम, घरेलू हिंसा विवाद व वैवाहिक विवाद आदि के मामलों का भी निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समय एवं धन की बचत होती है। न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पुराने मुकदमे का न्यायालय शुल्क वापस हो जाता है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील