[ad_1]

पूर्वी चम्पारण,24 मार्च(हि.स.)। रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में रक्सौल थाना पुलिस ने अपराध की योजना में जुटे दो अपराधियों को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
रक्सौल डीएसपी ने बताया कि दोनों अपराधियों को शहर के बाटा चौक के समीप से गिरफ्तार किया गया है। ए अपराधियों की पहचान रामगढवा के रॉकी राज एवं शिवम कुमार के रूप में हुई है। राॅकी के पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस और शिवम कुमार के पास से एक लोडेड देशी रिवाल्बर बरामद किया गया, जिसके मैगजीन से दो जिंदा कारतूस मिला है। इस संदर्भ में रक्सौल थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा