[ad_1]

गुवाहाटी, 11 मार्च (हि.स.)। कामाख्या रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की छापेमारी के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 से भारी मात्रा में सोना जब्त किया गया। मुंबई से गुवाहाटी तस्करी कर लाए गए सोने के कुल 27 बिस्कुट जब्त किए गए हैं। सोने के बिस्कुट मुंबई से गुवाहाटी आए एक युवक के कब्जे से जब्त किए गए।
ज्ञात हो कि जब्त सोने की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक गुवाहाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति से प्राप्त सोने के साथ कामाख्या रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जीआरपी की एक विशेष टीम ने अभियान चलाकर सोना बरामद किया।
हिन्दुस्थान समाचार /रमेन /श्रीप्रकाश/अरविंद