[ad_1]

जयपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। करणी विहार थाना इलाके में स्लीपर बस में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी रिश्तेदार ने पीड़िता को भाई के बुलाने का बहाना बनाकर साथ ले गया था। बस के स्लीपर में जबरदस्ती करने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक दिन बंधक बनाकर रखने के बाद घर के बाहर छोड़कर आरोपी रिश्तेदार भाग निकला। नाबालिग पीड़िता की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलि ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि मध्य प्रदेश निवासी 13 वर्षीय एक लड़की ने मामला दर्ज करवाया है कि करणी विहार इलाके में परिवार के साथ रहती है। दूर के रिश्ते में लगने के कारण आरोपी का घर पर आना- जाना था। आरोप है कि 25 जनवरी को वह घर पर अकेली थी। घर आए आरोपी रिश्तेदार ने भाई के बुलाने की कहकर साथ चलने की कहा। बहना बनाकर आरोपी रिश्तेदार उसे ऑटो में बैठाकर बस स्टेण्ड ले गया। स्लीपर बस में बैठाकर गांव चलने के लिए धमकाया। बोला- घर चलना पड़ेगा नहीं तो मार दूंगा। डर के मारे स्लीपर में चुपचाप बैठ गई। चलती बस में आरोपी रिश्तेदार ने स्लीपर में उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। गांव ले जाकर उसके एक कमरे में बंद कर दिया। दूसरे दिन शाम घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। घर पहुंचकर नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। करणी विहार थाने में मां के साथ पहुंची नाबालिग पीड़िता ने आरोपी रिश्तेदार की करतूत बताते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर