Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


झांसी,20 मार्च (हि.स.)। लहचूरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से वापस अपने ग्राम तिलेरा आ रहे दंपति के साथ फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में लूटे गए माल को बरामद करते हुए गिरफ्तार लुटेरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि 5 मार्च की देर शाम ग्राम तिलेरा निवासी प्रताप सिंह पुत्र कृष्ण पाल सिंह अपनी पत्नी रूबी के साथ मऊरानीपुर से शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव बाइक से जा रहे थे। जब वह तिलेरा मोड़ पर पहुंचे तो तीन लुटेरों ने डराते धमकाते हुए महिला के गले से मंगलसूत्र, दो मोबाइल, पर्स में रखें नकदी लूट कर भाग गए थे। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज तिलेरा मोड़ के पास से घटना के आरोपित ग्राम वीरा निवासीगण जितेंद्र कुशवाहा पुत्र प्रदीप, मानवेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र हरिकिशन व अमित सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह को लूट की घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, दो मोबाइल व चार हजार रुपए सहित गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित