[ad_1]

कुल्लू, 19 जनवरी (हि.स.)। थाना पतलीकुहल के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला शुक्रवार उस दौरान सामने आया जब पुलिस इलाके में गश्त पर थी। पुलिस टीम जब फोजल स्थित सामुदायिक भवन के समीप पहुंची तो वहां मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और छुपने का प्रयास करने लगा।
पुलिस को उस व्यक्ति के पास किसी संदिग्ध वस्तु होने का शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर उस व्यक्ति को दबोच लिया। जिसके कब्जे से तलाशी के दौरान 440 ग्राम के चरस बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नवीन राणा पुत्र शेर बहादुर राणा निवासी नेपाल के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज पर लिया है। आरोपी जतेहड़ बिहाल गांव में किराए के मकान में रहता है। आरोपी को न्यायालय पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल
/सुनील