[ad_1]

नगांव, 11 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा विकास यात्रा के लिए सोमवार को कलियाबर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने लगभग 200 करोड़ रुपये की कुल लागत से कलियाबर में कई स्थानों पर प्रस्तावित कई परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कलियाबर के आरिमरा में मॉडल डिग्री कॉलेज और 150 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल की आधारशिला रखी। असम माला योजना के तहत मुख्यमंत्री ने कुंवरीटोल-सिलघाट- जखलाबंधा पथ के विस्तार योजना का भूमि पूजन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने नागशंकर में डॉ. टी. आओ स्टेडियम के नवनिर्मित मंडप का उद्घाटन कर समारोह को संबोधित किया। डॉ. टी आओ स्टेडियम में 10 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति में आयोजित खुली बैठक में मंत्री केशव महंत के साथ काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार कामाख्या प्रसाद तासा भी थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चाय बागानों के लोगों के लिए 30 एम्बुलेंस भी प्रदान की।
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कुवारिटोल में एक सरकारी लॉ कॉलेज और उलुवनी में आयुष अस्पताल की आधारशिला रखी।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश /श्रीप्रकाश/अरविंद