[ad_1]

-एलपीजी सिलेंडर में 100 रुपये की छूट के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार
देहरादून, 08 मार्च (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर में 100 रुपये की छूट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला कनेक्शन पर सब्सिडी जारी रखने के बाद यह निर्णय पुन: बताता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन-जन के स्वाभाविक अभिभावक हैं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मोदी अपने निर्णयों से देशवासियों के प्रधान संरक्षक होने का आभास दिलाते रहते हैं। उनका महिला दिवस के अवसर पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपये छूट करना मातृशक्ति के लिए बड़ी सौगात है। उनका यह फैसला महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के साथ करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम करेगा। पूर्व में मोदी सरकार अगस्त माह में सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए पहले भी कम कर चुकी हैं।
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा.नरेश बंसल ने कहा कि दुनिया भर में आर्थिक संकट है, लेकिन मोदी अपने कुशल रणनीति और जनकल्याण के भाव को लेकर इस तरह के कठिन कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह निर्णय गरीब परिवारों की आर्थिकी सुधारने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं परिवार के स्वास्थ्य को भी बेहतर करने में मददगार होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज