Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 15 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री की विजिलेंस एवं सतर्कता प्रकोष्ठ ने स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपीएलएडी) के लिए सांसद निधि के गबन के मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारी सुकन्या बोरा के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
ज्ञात हो कि बीते 18 जनवरी को उनकी गिरफ्तारी हुई थी। जांच के बाद आरोप पत्र दायर किया गया है। सुकन्या बोरा के खिलाफ मामले से संबंधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत विशेष अदालत, असम में आज 1133 पेज का एक बड़ा आरोप पत्र दाखिल किया गया। सुकन्या कामरूप (मेट्रो) के पूर्व अतिरिक्त जिला उपायुक्त सह आईसी जिला विकास आयुक्त के पद पर आसीन थीं। सुकन्या के साथ अन्य 14 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया।
जांच से पता चला कि सुकन्या बोरा के पास 8 करोड़ 14 लाख 18 हजार 533.54 रुपये की संपत्ति है, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद