Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मेरठ, 23 फरवरी (हि.स.)। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्लवपुरम में प्रेमिका से नाराजगी के बाद युवक ने पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है।
बहसूमा निवासी अंकुश जाटव अपने मामा सुरेश के घर भराला में रह रहा था। वह पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम में पुरानी एलआईसी कार्यालय के पास सर्विस रोड पर अमरजीत के फोटो स्टूडियो में काम करता था। बताया जाता है कि उसकी किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार देर शाम वह सिवाया गांव में शादी समारोह की फोटोग्राफी करके वापस स्टूडियो लौटा था। इसके बाद अंकुश फोन पर अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। बातचीत के बीच ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर अंकुश ने अपनी प्रेमिका से कहा कि आज हमारी बातचीत का अंतिम दिन है और वह मरने जा रहा है। इसके बाद फोन काट दिया और पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। इसके बाद प्रेमिका ने अंकुश के दोस्त पल्हेड़ा निवासी विकास को फोन किया और अंकुश के आत्महत्या करने के लिए कहने की बात बताई। रात्रि मं विकास ने इसके बाद स्टूडियो में जाकर देखा तो अंकुश पंखे से लटका हुआ है। विकास ने स्टूडियो मालिक अमरजीत को घटना की जानकारी दी। अमरजीत मौके पर पहुंचा और उसने पल्लपुरम पुलिस को मामले की जानकारी दी। अमरजीत ने अंकुश के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी।
सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पल्लवपुरम थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव भी रात्रि में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अंकुश अपने घर में सबसे छोटा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/मोहित