[ad_1]

जालौन, 01 फ़रवरी (हि.स.)। जालौन कस्बे में बुधवार की सुबह एक मंदिर से अराजकतत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को चोरी कर ले गए। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई।
उल्लेखनीय है कि पूरा मामला जालौन कस्बे के हृदेशाह नगर का है, यहां पर कुछ अराजकतत्वों के द्वारा हरनारायण विश्वकर्मा के घर से मूर्ति चोरी कर ले गए। वहीं, पुलिस इसकी सूचना पर क्षेत्राधिकारी राम सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल में जुट गए। हालांकि, कुछ देर बाद चोरी की घटना को अंजाम देने वाले युवक ह्रदेश को पकड़ लिया गया है।
वही, क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था, आरोपी को पकड़कर हिदायत दे दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विशाल/राजेश