Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फतेहपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। जिले में रविवार को मेला देखने गए युवक को पड़ोसी युवकों ने पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी अखिलेश (24) पुत्र बुधराज आज मेला देखने के लिए गया था। इस दौरान घर के पास नहने वाले सुमित से अखिलेश की किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान सुमित के साथ मौजूद गांव के दो अन्य लोगों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। हादसे में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसा देख मेले में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अखिलेश को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/राजेश