[ad_1]

राजगढ़,7 फरवरी (हि.स.)। पचोर थाना क्षेत्र में हाइवे-52 स्थित ग्राम पीपल्यादेव जोड़ के समीप गुरुकृपा रेस्टाॅरेन्ट में पैसों को लेकर हुए विवाद पर पांच लोगों ने संचालक के साथ गालियां देते हुए मारपीट की, विरोध करने पर रेस्टाॅरेंट में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार गुरुकृपा रेस्टाॅरेंट संचालक कमलसिंह (39) पुत्र लक्ष्मीचंद नागर निवासी पीपल्यादेव ने बताया कि बीती रात पैसों को लेकर हुए विवाद पर रवि पुत्र कंवरलाल रुहेला, राहुल पुत्र नानकराम रुहेला, सत्यनारायण पुत्र जीतमल, लखन पुत्र केसरसिंह और एक अन्य गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए होटल में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 427, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक