[ad_1]

जबलपुर, 9 फरवरी (हि.स.)। रांची थाना अंतर्गत खालसा स्कूल में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कई विद्यार्थी संस्कृत का पेपर नहीं दे पाए जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं छात्रों के परिजनों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची घटना के संबंध में बताया जाता है कि खालसा स्कूल में शुक्रवार सुबह के वक्त जब छात्र स्कूल पेपर देने पहुंचे तो उनमें से 6 छात्रों परीक्षा प्रबंधकों द्वारा पेपर देने नहीं दिया गया ये छात्र लक्ष्मी नारायण माध्यमिक स्कूल व ज्ञान उदय स्कूल के बताए जा रहे हैं।
बताया जाजा रहा है कि छात्र सुबह ठीक 8 बजकर 35 मिनट पर खालसा स्कूल पेपर देने के लिए पहुंच गए थे । वह जैसे ही स्कूल के गेट पर पहुंचे तो गेट बंद पाया। इसी प्रकार कुल 8 छात्र परीक्षा देने अंदर नहीं जा पाए। परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने सुबह 8 बजकर 30 मिनिट पर ही गेट बंद कर दिए, जबकि गेट बंद करने का समय 8 बजकर 45 मिनिट है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते उनके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया। वही इस संबंध में स्कूल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने शासन के निर्देशानुसार तय समय पर ही स्कूल का गेट बंद किया था।
हिन्दुस्थान समाचार/विलोक पाठक