Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 01 फ़रवरी (हि.स.)। घर में घुसकर मोबाइल फोन पर हाथ साफ करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक केशवनगर सोसाइटी रोड लक्सर निवासी महिला ने कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए बताया कि कार्तिक उर्फ अज्जू व अंकित नाम के व्यक्ति द्वारा उसके घर से उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोतवाली लक्सर क्षेत्र के रायसी इलाके से मय चोरी के मोबाइल सहित धर दबोचा।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज