Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मोरीगांव (असम), 03 फरवरी (हि.स.)। मोरीगांव जिला के लाहरीघाट में हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि रजागाधोवा में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
लाहरीघाट के रजागाधोवा में टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सैदुल इस्लाम (28) के रूप में हुई है। गौरतलब है कि सैदुल इस्लाम रजागाधोवा से लाहरीघाट जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश /श्रीप्रकाश/अरविंद