[ad_1]

नौकरी नियमितीकरण और बकाया वेतन के भुगतान की कर रहे हैं मांग
बरपेटा (असम), 4 मार्च (हि.स.)। बरपेटा पॉलिटेक्निक के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी नौकरियों को नियमित करने और वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।
दरअसल, राज्य के 11 पॉलिटेक्निक और दो इंजीनियरिंग कॉलेजों में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी नौकरियों को नियमित करने और लगभग 20 महीनों से बकाया वेतन देने की मांग को लेकर 1 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सोमवार को बरपेटा पॉलिटेक्निक के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने भी बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने, नियमित मासिक वेतन मुहैया कराने और वर्ष 2017 से काम कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों को कहना है कि अनियमित वेतन और अस्थायी नौकरियों न होने के कारण वे अपने परिवार का भरण-पोषण, इलाज के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। अस्थायी कर्मचारियों ने राज्य सरकार से अपनी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील