[ad_1]


गुवाहाटी, 10 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा कैबिनेट की आज हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण आदि मामलों के मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने बताया कि कैबिनेट ने बजट 2024-25 को मंजूरी दी।
बैठक में डिब्रूगढ़ में मालनामडोंग रिजर्व फॉरेस्ट में चिड़ियाघर खोलने के लिए 259 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। चिड़ियाघरों के माध्यम से 50 हजार लोगों को संस्थापित किया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र के लिए यह फैसला काफी अहम है। थाईलैंड की तर्ज पर बनेगा खुला चिड़ियाघर।
कैबिनेट ने असम संगीत अधिनियम को मंजूरी दी। कैबिनेट ने असम में एक शहर योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी। शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, तेजपुर, लखीमपुर, जोरहाट, करीमगंज, सिलचर, धुबड़ी और डिफू शहरों को इस स्कीम के अंतर्गत शामिल किया गया है।
ईलाज के नाम पर ठगी या ठगी रोकने की व्यवस्था की गई है।असम हीलिंग प्रिवेंशन ऑफ एविल प्रैक्टिस बिल 2024 को हरी झंडी दिखाई गई है। इस अधिनियम के माध्यम से तंत्र-मंत्र को रोकने के उपाय हो सकेंगे।
इन सबके अलावा कैबिनेट ने असम सचिवालय में 352 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद