[ad_1]

अहमदाबाद, 25 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर 26 जनवरी को अहमदाबाद मंडल के साबरमती क्रिकेट ग्राउन्ड पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
मंडल रेल रेल प्रवक्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम प्रातः 10:15 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत में मण्डल रेल प्रबंधक सुधीर शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और इसके बाद राष्ट्रगान होगा। इसके उपरांत रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्काउट एवं गाइड तथा सिविल डिफेंस की यूनिटों की परेड का निरीक्षण किया जाएगा। महाप्रबंधक का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन डीआरएम शर्मा करेंगे। तत्पश्चात कला एवं सांस्कृतिक संघ द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अहमदाबाद मण्डल द्वारा गंभीर बीमारी से ग्रसित रेल कर्मचारियों को आर्थिक सहायता प्रदान एवं ड्रॉइंग व निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/सुनील